Follow Us:

शिमलाः नेरवा में चाचा ने भतीजे के ऊपर दागी गोली, भतीजा गंभीर हालात में IGMC में भर्ती

पी. चंद, शिमला |

शिमला में एक सनसनी खेज मामले सामने आया है। यहां बीती रात थाना नेरवा के अंतर्गत ग्राम पंचायत टिक्करी के गांव हिमग्राम में एक परिवार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चल गई।  जानकारी के अनुसार बीती रात पदम सिंह पुत्र जानीया राम गांव हिम ग्राम डाकघर टिक्करी तहसील नेरूवा जिला शिमला उम्र करीब 57 वर्ष ने अपने ही भतीजे ललित कुमार पुत्र लायक़ को बंदूक से गोली मार दी थी।

घायल ललित को रात ही एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए सिविल अस्पताल नेरवा लाया गया। जहा से प्राथमिक इलाज के बाद ललित को गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।