Follow Us:

ऊना के संतोषगढ़ में बेक़ाबू कार ने रोंदे 9 राहगीर, घायलों में 7 नाबालिग

रविंद्र |

ऊना के सन्तोषगढ़ बाजार में एक तेज रफ्तार कार ने 9 राहगीरों को रौंद डाला। घायलों को गम्भीर हालत में बीबीएमबी अस्पताल और नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। घायलों में 7 नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की सूचना मिलते ही विधायक सतपाल रायजादा भी बीबीएमबी अस्पताल पहुंचे और घायलों का कुशल क्षेम जाना।

जानकारी के अनुसार यह सभी लोग गुरुद्वारा साहिब संतोषगढ़ से माथा टेक कर अपने-अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान संतोषगढ़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क से गुजर रहे राहगीरों को रौंद दिया। वहीं हादसे में बाइक सवार युवकों को भी चपेट में ले लिया है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। हादसे का सीसीटीवी विडियो भी वायरल हुआ है। गाड़ी पंजाब की बताई जा रही है। हादसे के कारणों का भी अभी खुलासा नहीं हुआ है।

डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज के जांच शुरू कर दी है।