Follow Us:

शिमलाः भट्टाकुफर में सेब से लदे बेकाबू ट्रक ने तीन को कुचला

पी. चंद, शिमला |

शिमला के भट्टाकुफर सेब  मंडी में एक ट्रक की ब्रेक फेल हो गई। बेकाबू ट्रक ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। जिससे तीनों व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें ईलाज के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया है। ट्रक नंबर (UP-15DT-4211) सेब से लदा हुए था जो अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक (HR-45C-1700) से जा टकराया।

इस टक्कर के बाद भट्टाकुफर में हंगामा हो गया। क्योंकि घायल लोग सेब मंडी यूनियन के थे। यूनियन ने इसके खिलाफ़ रात को ही मोर्चा खोल दिया और अपना रोष जाहिर किया। फिलहाल घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।