<p>कुमारसैन उपमंडल के अंतर्गत नेशनल हाईवे 5 पर सैंज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और 1 घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया।</p>
<p>पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में मारे गए दो लोगों की पहचान दुर्गेश गुप्ता (32) पुत्र बालादीन गुप्ता गांव व डाकघर नारकंडा व सोनू (27) पुत्र मान सिंह गांव फराल तहसील कुमारसैन के रूप में हुई है, वहीं हादसे में घायल युवक की पहचान जीतू शर्मा के रूप में की गई है। जीतू को इलाज के लिए रामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार सुबह पेश आया है। हादसे के समय कार HP63-5121 रामपुर से नारकंडा की ओर जा रही थी। मामले की पु्ष्टि करते हुए कुमारसैन पुलिस थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया की पुलिस को सड़क हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।</p>
<p> </p>
New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…
Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…
सुसाइड नोट पर उच्चाधिकारियों पर आरोप पत्नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…
New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में…