<p>जिला ऊना में नगर परिषद संतोषगढ़ के तहत ऊना-नगड़ा मार्ग पर एक रेत से भरा पर टिप्पर मध्य रात्रि अनियंत्रित होकर पलट गया और मकान से जा टकराया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन मकान की दीवारों सहित अंदर लगी टाइल्स टूट गई हैं। मामले की सूचना के बाद संतोषगढ़ पुलिस चौकी ने कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>
<p>बताया जा रहा है कि टिप्‍पर फतेहपुर से रेत सामग्री लेकर लुधियाना की ओर जा रहा था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे रेत से भरा यह टिप्पर सुभाष चंद के मकान से जा टकराया। हादसे के दौरान सड़क किनारे लगा आम का पेड़ भी टूट गया है। वहीं, सुभाष चंद के मकान को भारी क्षति पहुंची है। गनीमत रही कि हादसे के दौरान मकान के अंदर सो रहे सुभाष चंद सहित और परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। यदि टिप्‍पर थोड़ा सा और आगे सरक जाता तो मकान टूट सकता था। जिससे अंदर सो रहे लोगों की जान आफत में आ सकती थी। जिस गति से टिप्पर पहले पेड़ ओर बाद में मकान से टकराया, उससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। टिप्पर चालक से पूछताछ की जा रही है।</p>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…