<p>बस स्टैंड ऊना में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। लवारिस हालत में मिले शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। साथ ही इसकी पहचान के लिए जांच तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पिछले एक सप्ताह से बस स्टैंड ऊना में घूम रहा था।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह बस स्टैंड ऊना में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति अचेत अवस्था में देखा। शरीर में कोई हलचल न होती देख, इसकी सूचना पुलिस चौकी ऊना को दी। पुलिस ने मौके पर व्यक्ति को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।</p>
<p>व्यक्ति की उम्र 40 से 42 वर्ष आंकी जा रही है, जो कि कुछ दिनों से बस स्टैंड में घूम रहा था। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि व्यक्ति की पहचान के लिए शव गृह में रख दिया है। वहीं बस स्टैंड के आस-पास दुकानदारों से भी व्यक्ति के बारे पता किया जा रहा है।</p>
New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…
Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…
सुसाइड नोट पर उच्चाधिकारियों पर आरोप पत्नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…
New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में…