Follow Us:

सिरमौर में नदी के किनारे अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सिरमौर जिला के राजगढ़ इलाके में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी अनुसार राजगढ़ और सोलन सीमा से लगते यशवंत नगर के समीप बहने वाली गिरि नदी के किनारे शव मिला है। लोगों में इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

राजगढ़ पुलिस ने जल्द कार्रवाई करते हुए मौके का जायजा किया। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि, शव के पास भी किसी तरह का कोई पहचान पत्र आदि नहीं मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। इस बात की पुष्टि एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने की है।