Follow Us:

कुल्लू: व्यास नदी में मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी

गौरव |

 कुल्लू के 17 मील में एक अज्ञात शव मिला है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार कुल्लू-मनाली मार्ग में 17 मील के पास ब्यास नदी में एक शव मिला है स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पतलीकूहल पुलिस को दी।

 पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला  दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी राज कुमार चंदेल ने बताया कि पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।

व्यक्ति का शव व्यास में कहां से आया, व्यक्ति ने खुदकुशी की है या फिर उसके साथ कोई घटना घटी है! पुलिस छानबीन करने में लग गई है।