पौंग झील के किनारे अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी

हरिपुर के अंतर्गत आने वाली पौंग झील के किनारे एक व्यक्ति की लाश बरामद की गई। लाश इतनी गली सड़ी अवस्था में है कि जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। यह मामला उस समय सामने आया जब स्थानीय निवासी और वार्ड पंचायत सदस्य नीम चंद हर रोज की तरह मछली पकड़ने के लिए पौंग झील के किनारे गए। उन्होंने वहां एक शव को देखा जिसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस थाना हरिपुर के ईएसआई बिधि चंद ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को झील से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज़ कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रदेश के ऊपरी भागों में भारी बारिश के कारण भारी तबाही हुई थी। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह व्यक्ति वहां से ब्यास नदी में बहकर यहां आया है। क्योंकि इन दिनों पौंग झील के किनारे इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

10 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

10 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

10 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

10 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

10 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

10 hours ago