Follow Us:

ऊना: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौत

समाचार फर्स्ट |

ऊना के झलेड़ा गांव में अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह निवासी रूपनगर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार गुरजीत निवासी रूपनगर पंजाब  बाइक PB-16E1092 पर सवार होकर नंगल की तरफ आ रहा था कि झलेड़ा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि गुरजीत भारतीय सेना में कार्यरत था। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।