<p>उत्तराखंड के उत्तरकाशी-यमनोत्री हाइवे पर एक बस हादसे का शिकार हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 से 10 लोगों के घायल होने की ख़बर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9 शवों को पुलिस ने रिक्वर कर लिया है, जबकि बाकियों शवों को निकाला जा रहा है।</p>
<p>मिली जानकारी के मुताबिक, बस उत्तरकाशी से विकासनगर की ओर जा रही थी और पुरोला तहसील के डामटा के पास बस खाई जा गिरी। बस में 2 दर्जन से ज्यादा यात्री सवार होने की सूचना है। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। खाई ग़हरी होने के कारण रेस्क्यू के लिए हेलिकॉप्टर की मदद भी लगी गई।</p>
<p>अभी तक हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है औऱ पुलिस मामले की जांच कर रही है।</p>
<p> </p>
New Delhi/ Agencies: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और दिल्ली सीमा पर हिरासत में लिये गए…
Allahbad/Agencies: उत्तर प्रदेश की राजधानी में 30 वर्षीय एक डिलीवरी ब्वाय की हत्या कर…
सुसाइड नोट पर उच्चाधिकारियों पर आरोप पत्नी की तरफ से दी शिकायत पर मामला दर्ज…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…
Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…
New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में…