क्राइम/हादसा

मंडी से धर्मपुर जा रही HRTC बस हादसे का शिकार, 10 यात्री घायल

हिमाचल: मंडी जिले में बारिश का कहर जारी है। वीरवार को मंडी से धर्मपुर वाया रिवालसर दुर्गापुर होकर जा रही एचआरटीसी धर्मपुर डिपो की बस एचपी 28ए -3394 जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर दुर्गापुर के पास सड़क पर पड़े मलबे से खिसकर कर पहाड़ी से जा टकराई। उस समय बस में चालक परिचालक समेत लगभग 10 लोग सवार थे। हादसे में बस के चालक रमेश कुमार को टांग में चोट लगी है जबकि अन्य सवारियां मामूली तौर पर घायल हुई, जिन्हें रिवालसर के अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा व मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि चालक परिचालक समेत सभी घायलों को तुरंत रिवालसर अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार किया गया। घायलों में संतोषी देवी गांव छजवाण खाबू, हेम लता दूसरा खाबू, कौशल्या देवी दूसरा खाबू, धमेंद्र परिचालक , रमेश कुमार चालक, सुनील दत्त थीना, हेम लता झनोटा, अंशुल झनोटा, विद्या सागर लुआखर व खीमी देवी लुआखर हैं।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

3 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

4 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

4 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

4 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

20 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

20 hours ago