Follow Us:

शादी का झांसा देकर डॉक्टर ICU में करता था नर्स का रेप, मामला दर्ज

समाचार फर्स्ट |

महाराष्ट्र के पालघर स्थित एक अस्पताल की नर्स ने अपने ही अस्पताल के चिकित्सक पर कथित रेप का आरोप लगाया है। नर्स का कहना है कि चिकित्सक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ कई बार रेप किया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक दामोदर बांदेकर ने बताया कि वसई पश्चिम निवासी 23 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि वह हाती मोहल्ला स्थित एक प्राइवेट अस्पताल नर्स का काम करती है। जहां उसके साथ अस्पताल के एक डॉक्टर ने प्यार का नाटक किया। और उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इतना ही नहीं चिकित्सक ने महिला के साथ शादी का भी वादा किया। जिससे महिला कथित आरोपी के साथ संबंध बनाने के लिए तैयार हो गई।

पीड़िता ने बताया कि डॉक्टर ने अस्पताल के आयसीयू रूम, वसई और जव्हार ले जाकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। चिकित्सक ने हर बार शादी की बात कही और उसके साथ संबंध बनाता रहा। लेकिन समय के साथ धीरे-धीरे उसके व्यवाहर में बदलाव आने लगा। जब महिला ने चिकित्सक के साथ शादी की बात की तो वह उसे मना करने लगा। जिसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

वहीं चिकित्सक ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उसने महिला के साथ किसी तरह का कोई शादी का वादा नहीं किया है। वह उसके साथ प्यार करती थी। और उसकी मर्जी से संबंध बने थे, लेकिन अब वह इस तरह के आरोप लगा रही है।