Follow Us:

जमीनी विवाद के चलते हुई बहसबाजी, गुस्से में भाभी ने देवर के गुप्तांग को काटा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला ऊना के बंगाणा के एक गांव में महिला ने जमीनी विवाद के चलते अपने देवर का गुप्तांग काट लिया। हादसे में घायल देवर को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्तपाल ऊना में भर्ती करवाया गया है। मामले में क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम को बंगाणा के एक गांव का युवक बाइक लेकर जा रहा था कि रास्ते में जमीन विवाद को लेकर उसकी भाभी समेत अन्य कुछ लोगों के साथ बहस शुरू हो गई। मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई और भाभी ने देवर के गुप्तांग को दांतों से काट लिया। घायल अवस्था में देवर को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसे चार टांके लगे हैं।

बता दें कि घायल देवर ने भाभी व अन्य लोगों को खिलाफ पुलिस में मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, भाभी ने भी देवर समेत अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों ओर से मिली शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया गया है।