Follow Us:

ऊना: महिला ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

रविद्र |

ऊना  के हरोली उपमंडल के तहत पड़ते गांव बाथड़ी में एक महिला ने जहर का सेवन कर लिया। जिसके चलते थोड़े ही समय में महिला का स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया। महिला को परिजनों ने तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया है। उधर मामले की सूचना के बाद हरोली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार एवं हाल निवासी (24) महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते  रात को जहर का सेवन कर लिया।

पुलिस ने भी महिला के बयान दर्ज कर परिजनों से भी पूछताछ की है। महिला ने जहर क्यों निगला अभी तक पुख्ता कारणों का पता नही  चल पाया है। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है