<p>ऊना के रक्कड़ के समीप डंगे से गिरने पर एक महिला कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान शांति देवी (50) निवासी रक्कड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शांति देवी रक्कड़ कॉलोनी में विद्युत बोर्ड में अपनी सेवाएं दे रही थी। शनिवार शाम शांति देवी सैर करने के लिए निकली थी। इतने में अचानक ही वह डंगे से गिर गई। जिससे वह घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।</p>
<p>बताया जा रहा है कि शांति देवी झारखंड की रहने वाली थी और काफी सालों से रक्कड कॉलोनी में रह रही थी। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(1276).jpeg” style=”height:311px; width:700px” /></p>
भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…
शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…
कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…
लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…
हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…
हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…