Follow Us:

ऊना: डंगे से गिरी महिला कर्मचारी, मौत

रविंदर कुमार |

ऊना के रक्कड़ के समीप डंगे से गिरने पर एक महिला कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान शांति देवी (50) निवासी रक्कड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शांति देवी रक्कड़ कॉलोनी में विद्युत बोर्ड में अपनी सेवाएं दे रही थी। शनिवार शाम शांति देवी सैर करने के लिए निकली थी। इतने में अचानक ही वह डंगे से गिर गई। जिससे वह घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें  ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि शांति देवी झारखंड की रहने वाली थी और काफी सालों से रक्कड कॉलोनी में रह रही थी। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।