<p>बद्दी के सराजमाजरा में 24 साल की विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है। पुलिस ने मृतका के पिता के बयानों के आधार पर ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है। मृतका का शनिवार को आई.जी.एम.सी. शिमला में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंजिंद्र कौर पत्नी पिंद्र कुमार निवासी सराजमाजरा, तहसील बद्दी की अचानक मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी बद्दी मस्त राम की अगुवाई में अतिरिक्त थाना प्रभारी बहादुर आदि की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। </p>
<p>वहीं, मृतका के पिता नरदेव सिंह ने पुलिस के पास बयान दर्ज करवाए कि ससुराल वाले उसकी लड़की को दहेज के लिए तंग करते थे और बेटी दहेज प्रताडऩा की शिकार हुई है। थाना प्रभारी मस्त राम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण पता चलेंगे और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। </p>
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…