प्रसव के बाद खुशी-खुशी अपने नवजात बच्चे के साथ वापिस घर लौट रही डोडरा क्वार की ऊषा को क्या इलम था कि उसका उसकी नवजात बच्चे के साथ इतना ही संबंध था। जी हां कोटखाई के कोकूनाला और गुम्मा के बीच उपमंडल डोडरा कवार की एक कार बीते सायं दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस कार सवार महिला की मौत हो गई और मां शब्द से अनजान नवजात के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया।
.jpeg)
हादसा उस वक़्त पेश आया जब अस्पताल शिमला से छूटी मिलने के बाद चार लोग (HP-77-9777) अपने घर की तरफ जा रहे थे। इस हादसे में उषा की मौत हो गई। जबकि नवजात सहित 3 घायल है। छोटा शिशु बच गया किन्तु मां ने घटना स्थल से अस्पताल लाते रास्ते में दम तोड दिया। इस दुर्घटना में दो युवक, एक महिला सहित एक शिशु को शिमला रेफर किया गया, जिसमें 2 घायलों की हालत नाजुक है।



