Follow Us:

पुलिस ने घर पर मारा छापा, नशे की खेप सहित महिला गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल के कांगड़ा जिले में स्टेट नारकॉटिक्स क्राइम कंट्रोल यूनिट ने बड़ी सफलता हासिल की है। डी.एस.पी. प्रेम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कंडवाल पुलिस चौकी के तहत गांव भद्रोया में छापेमारी कर नशे की बड़ी खेप पकड़ी है।

नारकोटिक सेल ने भदरोया में सरदारी लाल के घर शाम को रेड मारी।  रेड के दौरान पुलिस टीम ने घर से तलाशी के दौरान  52 ग्राम चरस और 190 नशीले कैप्सूल और साढ़े 3 ग्राम हैरोइन नशे की खेप बरामद की है। नशे की खेप को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी रेखा पत्नी सरदारी लाल वासी भद्रोया को गिरफ्तार कर लिया गया है।

काफी अरसे से महिला पर थी पुलिस की नजर

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। डी.एस.पी. प्रेम सिंह ने बताया की पिछले काफी अरसे से पुलिस ने आरोपी महिला पर नजर रखे हुई थी जिस पर वीरवार को देर सायं महिला के घर दबिश दी गई और नशे की भारी खेप के साथ महिला को गिरफ्तार किया गया है। बता दें इस महिला का पति सरदारी जो पहले भी कई बार नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है तथा उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं।