नयना देवी में महिला चेन स्नेचर गिरोह सक्रिय, 2 महिलाएं गिरफ्तार

<p>देशभर में इन दिनों चैत्र नवराते चल रहे हैं। देशभर के प्रसिद्ध शक्ति पीठों के साथ-साथ हिमाचल के प्रसिद्ध शक्ति पीठों में दूर-दूर से श्रद्धालू लाखों की संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। मंदिरों में श्रद्धालों की भीड़ को देखते हुए चैन स्नेचर गिरोह भी सक्रिय हैं जो भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं के सोने चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के प्रसिद्ध शक्ति पीठ नयना देवी में सामने आया है। यहां पंजाब के एक महिला चेन स्नेचर गिरोह ने एक श्रद्धालू के सोने के कड़े पर हाथ साफ कर लिया। लेकिन इसी बीच उक्त श्रद्धालू के साथियों ने चेन स्नेचर गिरोह की दो महिलाओं को पकड़ने में सफलता पाई और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।</p>

<p>जानकारी के अनुसार पंजाब के बलाचौर से श्रद्धालुओं का एक जत्था माता के दरबार में पहुंचा तो इन महिला चेन स्नेचर गिरोह ने इस जत्थे के एक बुजुर्ग को घेर लिया और उसका सोने का कड़ा काट लिया। लेकिन बुजुर्ग के साथ आए श्रद्धालुओं ने उनमे से दो महिलायों को धर दबोचा जबकि दो महिलाएं फरार होने में सफल हो गई।&nbsp; घटना की सूचना मिलने पर मंदिर अधिकारी दुर्गादास मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला। पकड़ी गई इन दो महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस इस मामले में गहनता से छानबीन कर रही है।&nbsp;</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2729).jpeg” style=”height:1040px; width:800px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस ने रमेश कुमार भोला को बनाया कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र का को-ऑबजर्वर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली मुख्यालय की तरफ से अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय…

7 mins ago

चिंतपूर्णी थाना के गांव थनीकपुरा में नकली नोटों के साथ 3 युवक गिरफ्तार

हिमाचल में जैसे-जैसे चुनावी माहौल गर्मा रहा है वैसे-वैसे कही शराब तो कही लाखों की…

17 mins ago

कांगड़ा जिले के गगल में सड़क दुर्घटना में 2 युवकों की मौत

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब हाल ही में…

20 mins ago

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

18 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी 

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

18 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

18 hours ago