Follow Us:

ससुराल वालों से परेशान महिला ने लगाया फंदा, पति सहित 2 गिरफ्तार

मृत्युंजय पुरी |

पति और ससुराल वालों से तंग आकर एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के परिजनों ने ससुरवालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। ससुरालवालों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार नूरपुर के वार्ड नंबर 6 की रहने वाली बबली देवी (27) पत्नी अजय सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता वरयाम सिंह  ने पुलिस थाना मे शिकायत दर्ज करबाते हुए अरोप लगाया है कि बेटी के ससुराल वाले उसे तंग किया करते थे। इसी बात से परेशान होकर उसने आत्महत्या की।

नूरपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अजय सिंह, शुक्ला देवी और रजनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 ए, 306, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों मे पति अजय सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।