हिमचाल प्रदेश में रंगड़ वैसे तो एक छोटे से कीट-पतंगे की तरह दिखाई देते हैं। लेकिन, इनका जहर काफी ख़तरनाक होता है। झुंड बनाकर जब यह हमला बोलते हैं तो शख्स की जान पर आफत बन आती है। ऐसा ही एक वाकया जिला हमीरपुर के भोरंज स्थित गांव दलालड में पेश आया। हालांकि, यहां महिला को पहले रंगड़ ने काटा और उन्होंने इसके बदले एक मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन लिया। जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
सन्तोष कुमारी (45 वर्ष) अपनी बीमार सास को लेकर अस्पताल आई थीं और उनका इलाज कराकर घर जा रही थी। घर जाने के लिए बस के इंतजार में वह एक रेन-शेल्टर में बैठी हुई थीं। इसी दौरान एक रंगड़ ने उन्हें आकर डंक मार दिया। रंगड़ के डंक से घायल महिला ने किसी निजी मैडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगवाया तो महिला की तबियत ओर खराब हो गई और जैसे ही लोगों ने महिला को सिविल अस्पताल पंहुचाया उसने दम तोड़ दिया।
मौके पर पुलिस पँहुच गई है और महिला की मौत की छानबीन कर रही है। उधर भोरंज थाना प्रभारी एसएचओ राजीव लखनपाल ने बताया कि मामला दर्ज कर महिला की मौत के कारणों की छानबीन की जा रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।



