Follow Us:

घुमारवीं में सूअर के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

सुनील ठाकुर, बिलासपुर |

घुमारवीं उपमंडल की पंचायत पट्टा के गांव बड्डू में वीरवार शाम को जंगली सुअर ने एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी बर्फी देवी खेतों में घास लाने गई थी। शाम करीब 5 बजे जंगली सूअर ने उस पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि बर्फी देवी ने शोर मचाया जिससे गांव के लोगों मौके पर इकट्ठे हो गए जिसे देख कर जंगली सूअर नजदीक जंगल की तरफ भाग गया। लोगों के सहयोग से बर्फी देवी को घुमारवीं हॉस्पिटल लाया गया। यहाँ पर डाक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देख कर उसे जिला हॉस्पिटल बिलासपुर भेज दिया है।

इस हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। इस से क्षेत्र में इससे पहले भी 2 अलग-अलग हमलों में महिला और पुरुष को घायल कर चुका। गांव के लोगों ने विभाग से अनुरोध किया है कि जंगली सूअर को पकड़ने और घायल को तुरन्त राहत राशि देने की मांग की है।