Follow Us:

मशीन में दुपट्टा फंसने से मजदूर महिला की दर्दनाक मौत

रविंदर कुमार |

ऊना के औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में एक फैक्ट्री में बुधवार को हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला कामगार की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गगरेट में एक उद्योग में सलोह बैरी की रहने वाली बीना देवी पिछले काफी समय से कार्यरत थी। रोजाना की तरह वे मशीन पर काम कर रही थी। अचानक उसके गले का  दुपट्टा मशीन में फंस गया और अगले ही पल मौत का फंदा बन गया और बीना देवी की मौत हो गई।

हालांकि, उद्योग प्रबंधन द्वारा अचेत अवस्था में उसे सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी मनोज जंबाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि इस बावत मामला दर्ज कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।