<p>बीते रोज शिमला के ढली थाना में हरियाणा की एक युवती के साथ बलात्कार होने का मामला दर्ज होने के बाद प्रदेश में सियासत भी गर्माने लगी है। बीजेपी महिला मोर्चा ने युवती के साथ हुई दरिंदगी मामले को लेकर उपायुक्त शिमला के माध्यम से पुलिस महानिदेशक को एक ज्ञापन भेजा है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।</p>
<p>बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्य और युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष शीतल व्यास ने कहा कि शिमला जैसे शांत शहर में इस तरह की घटनाएं शर्मनाक है। पुलिस प्रशासन को घटना में संलिप्त लोगों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डालना चाहिए।</p>
<p>बीजेपी महिला मोर्चा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मामले को लेकर जल्द कार्रवाई की मांग की है जिससे प्रदेश में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सके। महिला मोर्चा ने शक्ति एप्प और गुड़िया हेल्पलाइन के बारे में भी महिलाओं को जागरूक करने की बात कही है।</p>
Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्पताल में भर्ती धर्मशाला से दो बार…
Shahpur Dussehra Festival 2024: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…
Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…
Tragic Trekking Incident in Lahaul: लाहौल स्पीति के सिस्सू पंचायत के तहत अलियास झील के…
Kedarnath Temple Winter Closure: श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष शीतकाल के लिए 3…