Follow Us:

सोलन: आग की भेंट चढा लकड़ी का कारखाना, लाखों का नुकसान

समाचार फर्स्ट |

सोलन के कंडाघाट के ममलीग में आगजनी की घटना सामने आई है। जहां जंगल की आग ने लकड़ी के कारखाने को राख में बदल दिया। आग लगने से अंदर पड़ा लाखों का सामान जल गया। जानकारी के अनुसार यह आग की घटना लकड़ी के मिस्त्री लीला दत्त की दुकान में घटी। पीड़ित कई सालों से किराए की दुकान में काम करता था।

बताया जाता है कि जिस वक्त यह घटना घटी। उस समय वह दुकान पर नहीं था। जैसे ही लोगों ने आग देखी तो तुरंत इसकी सूचना पंचायत, आसपास लोगों सहित अग्निशमन विभाग को दी। इस लकड़ी के स्टोर में मशीनें और अन्य लकड़ी का सामान पड़ा था, जो कि जल गया। कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया।

लीला दत्त देलगी भारती का रहने वाला है और की लंबे अरसे से यहां दुकान करता था। तहसीलदार कंडाघाट संजीत शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही राजजस्व विभाग के अधिकारियों ने वहां पुहंच कर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आगजनी की इस घटना में करीब 14 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। जबकि साथ लगती संपत्ति को बचा लिया गया है।