Follow Us:

फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, 5 की मौत 9 घायल

|

हरियाणा के हिसार स्थित जिंदल पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। हादसे में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। हादसा मंगलवार रात 2 बजे के करीब पेश आया है। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 9 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि जिंदल पुल के काम मे लगे मजदूर रात को पुल किनारे बने फुटपाथ पर सोए थे। रात करीब दो बजे हिसार की ओर से एक तेज रफ्तार कार आई और और मजदूरों को कुचलते हुए सामने से का रही दूसरी कार से जा टक्कराई। टक्कर मारने के बाद कार पुल से नीचे जा गिरी। इस हादसे 5 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 9 मजदूर घायल हो गए। मरने वालों में 3 मजदूर बिहार और 2 मजदूर सहरसा जिले के बताए जा रहे हैं। वहीं हादसे में दोनों कार सवार भी घायल हुए हैं।