कांगड़ाः कर्ज से परेशान होकर युवक ने लगाई फांसी, पेड़ से लटकी मिली लाश

एक तरफ जहां सरकार करोडों की सुविधाएं दे रही हैं, वहीं प्रदेश में लम्बे समय से कर्ज नहीं भरे जाने की चिंता ने किसान को आत्महत्या के लिये मजबूर कर दिया। ऐसा ही मामला जिला कांगड़ा से सामने आया है। यहां देहरा तहसील में रहने वाले एक युवक ने कर्जा न चुका पाने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान 31 साल अर्पण सपेहिया पुत्र तिलक राज सपेहिया के रूप में हुई है, जो देहरा में नेहरण पुखर में ढाबा चलाने का काम करता था। अर्पण मंगलवार रात से अपने ढाबे से लापता था।

ढाबे के पीछे पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश

युवक के लापता होने के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे काफी ढूंढा, पर वह कहीं नहीं मिला। इसके बाद युवक की लाश बुधवार को ढाबे के पीछे कुछ दूरी पर ही पेड़ से लटकी हुई मिली। इस दौरान किसी राहगीर ने इसकी सूचना ग्राम पंचायत दयाल के प्रधान सतपाल को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया। अर्पण ढाबे के पास गांव कस्बा कोहासन ग्राम पंचायत ढलियारा का रहने वाला था। युवक पर 3 लाख रुपए का कर्ज था।

डीएसपी ने बताया कि मृतक के छोटे भाई ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि अर्पण के ऊपर 3 लाख रुपए के करीब बैंक का कर्जा था और इसी के चलते वह काफी समय से परेशान चल रहा था। अर्पण नेहरण पुखर में पेट्रोल पंप के पास ढाबा चलाता था। बहरहाल, मामले में पुलिस ने मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलने की बात कही है। डीएसपी ने बताया कि युवक शादीशुदा था और अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है।

भाई और ग्रामीणों के बयान पर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक ने कर्जे से परेशान होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। फिलहाल, पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी देहरा रणधीर सिंह ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि ग्रामीणों और उसके छोटे भाई के सामने ही मृतक के शव की तलाशी ली गई, जिसके बाद उनके बयान भी ले लिए गए हैं।

Samachar First

Recent Posts

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

22 mins ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

1 hour ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

4 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

5 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

5 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

5 hours ago