<p>ऊना के एक गांव में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने और उसकी अश्लील तस्वीरें खींचे जाने का मामला सामने आया है। 17 साल की पीड़िता के पिता ने पुलिस को इस मामले में शिकायत दी है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।</p>
<p>मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि बसदेहड़ा निवासी युवक सुनील कुमार ने उसकी 17 साल की बेटी के साथ सोमवार को छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। यही नहीं आरोपी ने जबरन लड़की की तस्वीरें भी जबरन खींच ली हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354डी, 504, आईटी एक्ट की धारा 67 और पोक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।</p>
<p>मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने बसदेहड़ा निवासी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द दबोच लिया जाएगा।</p>
ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…
मुख्य बिंदु मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड ने अवैध निर्माण को सील और ध्वस्त…
चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…
मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…
Shimla: हिमाचल प्रदेश में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…