Follow Us:

नगरोटा बगवां: मिट्टी का तेल छिड़ककर युवती ने लगाई खुद को आग, मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

नगरोटा बगवां के करीबी गांव ओचा में एक युवती ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आग  लगा ली। बुरी तरह से झुलसी युवती को टांडा मेडिकल कॉलेज लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिसने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या का कारणों की जांच की जा रही है।

परिजनों का कहना है कि तनु बाला (20)  पुत्री भगवान दास रात को कमरे में सोई हुई थी। आज सुबह करीब 6 बजे कमरे से निकल कर वह  घर की ऊपरी मंजिल में गई और  बरामदे में रखे मिट्टी के तेल को अपने ऊपर उड़ेल लिया। आग  लगने के बाद उसने चिलाना शुरू किया। परिजनों ने जब आवाज सुनी को वे भागते हुए ऊपर गए। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की पर जब तक आग बुझी तक तक युवती काफी झुलस चुकी थी। इसकी बीच पुलिस को सूचित किया गया।

युवती को जख्मी हालत में मेडिकल कॉलेज टांडा में ले जाया गया  जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लड़की का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।