Follow Us:

अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले युवा गिरफ्तार: SP

मृत्युंजय पुरी |

नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में आज मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल नगरोटा बगवां के साथ लगते जंगल में आज एक जोड़ा पहुंचा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उस जोड़े को जबरन बिठा के उनका अश्लील वीडियो बनाया और उसके बाद उस वीडियो को वायरल कर दिया। इसकी शिकायत जैसे ही पुलिस के पास पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने दी ।