Follow Us:

मनचले के सर से उतारा आशिकी का भूत, महिला ने सरेआम की पिटाई

समाचार फर्स्ट |

हमीरपुर के नादौन में एक युवक को आशिकी महंगी पड़ गई। जब सरफिरे युवक ने महिला को फोन किया तो महिला ने युवक को सबक सिखाने के लिए प्लानिंग के मुताबिक एक जगह मिलने के लिए बुलाया। महिला की बातों में आकर युवक तय स्थान में पहुंच गया। जैसे ही युवक वहां पहुंचा तो महिला ने युवक का थप्पड़ों से स्वागत किया। मौके पर पहुंचे महिला के पति और दोस्तों ने भी युवक की खूब पिटाई की।

सरेआम पड़ी मार के बाद युवक के सिर से आशिकी का भूत उतरा और उसने महिला के पैर पकड़कर माफी मांगी। बता दें, कि नादौन उपमंडल की बेला पंचायत का युवक एक महिला को तंग कर रहा था। युवक महिला को फोन करके अश्लील बातें करता था। महिला ने तंग आकर अपने पति को भी इसकी जानकारी दे दी थी।