घरवालों से कहासुनी पर युवक ने कर ली आत्महत्या

<p>पांवटा साहिब में हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित यमुना के गोविंद घाट बैरियर के पास नदी के पुल पर एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मॉर्निग वाॉक पर निकले कुछ लोगों ने युवक को रस्सी से लटकता हुआ देखा तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच गई।</p>

<p>पुलिस ने सामाजिक संस्था हिमाचल यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं की मदद से क्रेन के जरिये मृतक को पुल के ऊपर खींचा। इन दिनों यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पानी में उतरना मुश्किल था। इसलिए, यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता अपनी जान पर डालकर पहले क्रेन से पहले नीचे गए, फिर मृतक को रस्सी से बांधकर ऊपर लेकर आए आये।</p>

<p>पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान गोविंद (24) पुत्र सुमेर चन्द निवासी ग्राम जामननीवाला, पांवटा के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि बीती रात गोविंद की अपने परिजनों के साथ कुछ कहा-सुनी हुई थी। इसके बाद उसने घरवालों को आत्महत्या करने की धमकी दी थी। एसएचओ पांवटा देवानंद गुलेरिया ने मामले की पुष्टि की है।</p>

Samachar First

Recent Posts

फोरलेन निर्माण कार्य से लोगों नहीं हों प्रभावित: पठानिया

धर्मशाला : उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि   फोरलेन कार्य के चलते…

5 hours ago

नई खेल नीति खिलाड़ियों को करेगी प्रोत्साहित: केवल पठानिया

धर्मशाला : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र  के अंतर्गत रैत के 42 मील स्थित ओम पैलेस में…

5 hours ago

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कुल्लू के लिए भेजी राहत सामग्री

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज भवन से कुल्लू जिला के लिए राहत सामग्री के…

5 hours ago

मछुआरा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शुक्रवार को पौंग बांध मछुआरा संघ के…

5 hours ago

मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

 धर्मशाला : कांगड़ा जिला में मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रागपुर ब्लाक में 100 दिनों का…

5 hours ago

‘कैच द रेन’ अभियान के तहत 15 जुलाई तक सभी विभागों से मांगी रिपोर्ट

धर्मशाला : अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि कैच द रेन अभियान के तहत…

6 hours ago