Follow Us:

यूथ कांग्रेस नेता की कार तोड़ी, शरारती तत्वों की छानबीन में जुटी पुलिस

समाचार फर्स्ट डेस्क |

नगरोटा बगवां के मस्सल में कुछ शरारती तत्वों ने एक स्थानीय यूथ कांग्रेस नेता की गाड़ी के साथ तोड़फोड़ कर डाली। शरारती तत्वों की पहचान नहीं हो पाई है। मामला थाने में दर्ज हो गया है और पुलिस उसमें संलिप्त अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच-पड़ताल कर रही है। 

शुक्रवार देर रात यूथ कांग्रेस के महासचिव गोल्डी चौधरी की कार उनके घर के पास खड़ी थी। रात में ही अज्ञात शरारती तत्वों ने उनकी कार के शीशे तोड़ डाले थे। सुबह को चौधरी को अपने कार के साथ हुई तोड़फोड़ की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत नगरोटा बगवां थाने में दी।

गोल्डी चौधरी ने इस वारदात के पीछे राजनीतिक द्वेष की आशंका जाहिर की है। उनका कहना है कि चूंकि वह सार्वजनिक जीवन से जुड़े हैं और हाल ही में क्षेत्र की राजनीति में कुछ उलट-फेर भी हुए हैं। ऐसे में राजनीतिक द्वेष के चलते ही कुछ उन्हें नुकसान पहुंचाने का लगातार षडयंत्र रच रहे हैं।