<p>नगरोटा बगवां के मस्सल में कुछ शरारती तत्वों ने एक स्थानीय यूथ कांग्रेस नेता की गाड़ी के साथ तोड़फोड़ कर डाली। शरारती तत्वों की पहचान नहीं हो पाई है। मामला थाने में दर्ज हो गया है और पुलिस उसमें संलिप्त अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच-पड़ताल कर रही है। </p>
<p>शुक्रवार देर रात यूथ कांग्रेस के महासचिव गोल्डी चौधरी की कार उनके घर के पास खड़ी थी। रात में ही अज्ञात शरारती तत्वों ने उनकी कार के शीशे तोड़ डाले थे। सुबह को चौधरी को अपने कार के साथ हुई तोड़फोड़ की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत नगरोटा बगवां थाने में दी।</p>
<p>गोल्डी चौधरी ने इस वारदात के पीछे राजनीतिक द्वेष की आशंका जाहिर की है। उनका कहना है कि चूंकि वह सार्वजनिक जीवन से जुड़े हैं और हाल ही में क्षेत्र की राजनीति में कुछ उलट-फेर भी हुए हैं। ऐसे में राजनीतिक द्वेष के चलते ही कुछ उन्हें नुकसान पहुंचाने का लगातार षडयंत्र रच रहे हैं।</p>
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…
मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्नी थी आशा…
Shimla: सरकार ने तीन आईपीएस और 2 एचपीएस के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी…
Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…
New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…