Follow Us:

बिलासपुर: करंट लगने से युवक की मौत

नवनीत बत्ता |

बिलासपुर के बरठीं में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद तौसिफ (20) निवासी कोटली ब्राह्मण बरठीं शुक्रवार सुबह कपड़े इस्त्री कर रहा था। इस दौरान अचानक उसे करंट लग गया।

हादसे के समय सभी घरवाले अपने कामों में व्यस्त थे। परिजनों ने जब युवक को कमरे में गिरा हुआ देखा तो तुरंत उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड्डी ले गए। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो गई थी, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।