Follow Us:

सोलनः नालागढ़ में नदी में बहने से युवक की मौत

पी. चंद |

जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में बारिश का कहर जारी। बारिश के कारण दभोटा नदी का जलस्तर बड़ा था। नदी में बहने से एक 17 साल के युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान बलविंदर सिंह के रुप में हुई है।

जानकारी के अनुसार युवक बीते कल से लापता था। स्कूल से छुट्टी करके नदी को पार करते समय पानी की चपेट में आया था। आज सुबह दभोटा से थोड़ा आगे जाकर नदी में युवक का शव मिला। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। परिवार वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है। बता दें कि बारिश के कारण नालागढ़ में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है।