उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शनिवार को दोपहर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी और फरार हो गये। सूचना पर आई पुलिस खून से लथपथ युवक को जिला अस्पताल लेकर गयी, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र में स्टेशन रोड पर दोपहर को बलिया जनपद का रहने वाला मनोज कुमार (24) ऑटो रिक्शा से रेलवे स्टेशन जा रहा था। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उसे रिक्शे से उतार कर गोली मार दी। मनोज के पास एक बैग था, जिसे बदमाश छीनकर फरार हो गये।
उन्होंने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के सभी अपराधियों की फाइल को तलब किया है। लूट के लिए हत्या को अंजाम दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।



