Follow Us:

10th के विद्यार्थियों को पांच की बजाय 10 स्वजेक्ट के देने होंगे पेपर

DESK |

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) नेक्शट सेशन से सेकेंडरी और हाई सेकेंडरी लेवल पर शैक्षणिक ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। सीबाएसई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिश के तहत शिक्षा में बदलाव कर रहा है।

बताया जा रहा है कि सीबीएसई बोर्ड के प्रस्ताव के मुताबिक दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पांच की बजाय 10 स्वजेक्ट के पेपर देने होंगे। उन्हें अकैडमी सेशन के दौरान दो की जगह तीन भाषाएं पढ़नी होगी। इनमें अनिवार्य तौर पर दो भारतीय भाषाएं होगी, सात अन्य विषय होंगे।

इसी तरह कक्षा 12वीं में विद्यार्थियों को एक की बजाय दो भाषाएं पढ़नी होगी, जिसमें एक भारतीय भाषा होना अनिवार्य है। प्रस्ताव के मुताबिक उन्हें 6 विषयों में पास होना अनिवार्य किया गया है।
वर्तमान में कक्षा दसवीं और बारहवीं में पांच पांच विश्व में पास होना होता है