हिमाचल

सुनार का 150 ग्राम सोना लेकर भागा कारीगर माल के साथ पुलिस ने दबोचा

मंडी ज़िले की बल्ह घाटी के मुख्यालय नेरचौक स्थित गणपति ज्वेलर्स दुकान से लाखों का सोना चुरा फरार हुए कारीगर को पुलिस धर दबोचने में कामयाब हुई है। जानकारी के अनुसार नेरचौक शहर में गणपति ज्वेलर्स की दुकान से वहां पर कार्यरत एक कारीगर सोना लेकर भाग गया था। जिसकी शिकायत दुकान मालिक विशाल सेखड़ी द्वारा बल्ह पुलिस थाना में लिखवाई गई थी।

शिकायत में उन्होंने बताया था कि वह नेरचौक बाजार में गणपति ज्वेलर्स के नाम से दुकान करता है, जहां उसके पास एक कारीगर आरूफ मणि काम करता था। जोकि 150 ग्राम 650 मिलीग्राम सोना चुरा कर वहां से रफू चक्कर हो गया है। थाना में शिकायत दर्ज होते ही एसपी मंडी अमित यादव ने आईओ हरीश की अध्यक्षता में 3 सदस्य टीम बनाई, जिन्होंने टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए यूपी व दिल्ली में दबिश दी।

दिल्ली में छुपे बैठे कारीगर आरूफ मणि कहीं दूसरे स्थान के लिए फरार होने की जुगाड़ में था कि इतने में पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस उसे बल्ह थाना ले आई तथा चोरी किया हुआ सोना गणपति ज्वेलर्स के मालिक को सौंप दिया गया।

Kritika

Recent Posts

कांग्रेस का बड़ा एक्शन: हरियाणा के 10 नेताओं पर 6 साल के लिए निष्कासन की कार्रवाई

  New Delhi:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने…

38 mins ago

स्पेसएक्स के नए कैप्सूल से सुनीता विलियम्स की वापसी की तैयारी

America/Agencies : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर…

46 mins ago

पंचायती और नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर, सोलन में भाजपा की बढ़त

  Shimla : रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए नगर निकाय उपचुनावों में सोलन नगर…

56 mins ago

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

  शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए…

1 hour ago

रात के अंधेरे में एसीपी सुकन्या शर्मा ने ली महिला सुरक्षा की परीक्षा

Luckhnow/ Agencies। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुकन्या शर्मा…

2 hours ago

आंध्रप्रदेश जा रहा 15 लाख का सेब लदा ट्रक बीच रास्ते से गायब

शिमला: हिमाचल प्रदेश से लगभग ₹15 लाख मूल्य के सेब लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा…

3 hours ago