Follow Us:

बिलासपुर में 1, ऊना में 3 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव

सुरेन्द्र जंवाल, बिलासपुर |

कोरोना का कहर हर रोज बढ़ रहा है। ऐसा ही मामला बिलासपुर का सामने आया है। पॉजिटिव मामलों की संख्या में निरंतर बढ़ौतरी दर्ज हो रही है। जिनमें बिलासपुर में एक मामला और आने से संख्या 44 हो गई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से झंडुता क्षेत्र के अमरोहा गांव का एक 50 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो दिल्ली से 21 तारीख को आया था जिसे शाहतलाई के कंवारटीन सैंटर मे रखा गया था। प्रशासन के द्धारा इस व्यक्ति को कोविड अस्पताल चांदपुर मे ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने जानकारी देते हुए कहा कि जो सैंपल आज भेजे गए थे उनमे एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है तथा दो सैंपलों की रिपोर्ट आनी शेष है ।

(दीक्षा बैंस)

ऊना में भेजे गए 166 सैंपल में से 3 पॉजिटिव, 163 नेगेटिव है। पहला उपमंडल बंगाणा के सवल बल्ह का 50 वर्षीय बीएसएफ जवान पॉजिटिव आया है यह दिल्ली से लौटा था और संस्थागत कवारन्टीन है। दूसरा हरोली उपमंडल के धर्मपुर का 37 वर्षीय व्यक्ति है। जो दुबई से लौटा था और यह भी संस्थागत कवारन्टीन में है।

तीसरा मामला उना उपमंडल के गांव डंगेहड़ा का है जिसमें हरियाणा से लौटा 39 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है यह होम कवारन्टीन है। जिला में पॉजिटिव मामलो की कुल संख्या 104 हुई, जिसमें से 73 रिकवर हो चुके है जबकि 31 एक्टिव केस है। वहीं जिला में चार 4 माइग्रेटेड इन पॉजिटिव आये थे जिसमें से 3 रिकवर हो चुके है और एक अभी एक्टिव है