Follow Us:

बिलासपुर में 2 साल के बच्चे सहित 10 और कोरोना पॉजिटिव

पी.चंद |

बिलासपुर में 10 और कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने। आए हैं। इनमें झंडूता निवासी 2 साल का बच्चा संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आकर कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके अलावा झंडूता निवासी 26 साल की महिला  कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। यह दोनों होन क्वारंटाइन हैं।

इनके अलावा 8 अन्य लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी कोठीपुरा में संस्थागत क्वारंटाइन में हैं। एक ओर जहां जिले में 10 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई वहीं दूसरी और 13 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।