Follow Us:

हमीरपुर में 10 लोग निकले कोरोना पॉजीटिव, 17 लोगों ने दी कोरोना को मात

पी.चंद, शिमला |

जिला में 10 और लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं, जबकि 17 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि संक्रमित पाए गए 10 लोगों में से तीन के सैंपल मेडिकल कालेज अस्पताल से लिए गए थे। इनमें 55 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय व्यक्ति और 26 वर्षीय युवक शामिल है। बड़सर के गांव गारली की 27 वर्षीय महिला और बद्दी से आई और गृह संगरोध में रह रही बड़सर के ही गांव भकरेड़ी की 48 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

जाहू में 28 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। नादौन उपमंडल के गांव ढोला कोहाल में उत्तर प्रदेश से आए 42 वर्षीय व्यक्ति और 26 वर्षीय युवती पॉजीटिव पाई गई है। इन्हें गृह संगरोध में रखा गया था। नादौन के गांव अमरोह में लुधियाणा से आई 63 वर्षीय और लुधियाणा से ही लौटी चबूतरा क्षेत्र के गांव तनियान्कर की 34 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। ये दोनों महिलाएं भी गृह संगरोध में रखी गई थीं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्वस्थ हुए 17 लोगों में ककडिय़ार क्षेत्र के गांव नौघी के 6 लोग 29 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय व्यक्ति, 45 वर्षीय, 53 वर्षीय महिला और 57 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। बोहणी क्षेत्र के गांव गुडवीं के तीन लोगों 60 वर्षीय महिला, 7 वर्षीय बच्चे और 13 वर्षीय लडक़े ने भी कोरोना की जंग जीत ली है। धनेटा क्षेत्र के गांव घलोल का 32 वर्षीय व्यक्ति और बिझड़ी तहसील के गांव घोड़ी की 60 वर्षीय महिला की फॉलोअप रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

डुग्घा क्षेत्र के गांव पंजाली का 37 वर्षीय व्यक्ति और भिड़ा क्षेत्र के गांव कल्लर का 45 वर्षीय व्यक्ति भी स्वस्थ पाया गया है। इनके अलावा जंदड़ू क्षेत्र के गांव थान टिक्कर में आए 24, 21, 23 और 18 वर्षीय चार युवकों की फॉलोअप रिपोर्ट भी नेगेटिव आ गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ये सभी लोग एनआईटी परिसर में स्थपित कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन थे। अब इन्हें घर भेजने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।