Tricolor relocation from Shimla Ridge: शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर लगा 100 फुट ऊंचा तिरंगा जल्द ही हटाया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर निर्देश दिए थे कि इस झंडे को रिज मैदान से हटाकर किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थापित किया जाए। इसके बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) और नगर निगम प्रशासन ने नई जगह की तलाश शुरू कर दी है।
गुरुवार को शहरी विधायक हरीश जनारथा ने लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारियों के साथ रिज मैदान के टका बेंच क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां इस झंडे को स्थानांतरित करने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द उचित स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, रिज मैदान पर स्थित रेन शेल्टर को भी हटाने की योजना बनाई जा रही है।
विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि रिज के जीर्णोद्धार के बाद झंडा मैदान के बीच में आ गया है, जिससे रिज की ऐतिहासिक और भव्य संरचना में बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने बताया कि PWD इस प्रक्रिया के लिए नोडल विभाग होगा, लेकिन कार्य नगर निगम की देखरेख में किया जाएगा। फिलहाल, तिरंगे को लगाने के लिए कोई अंतिम स्थान तय नहीं हुआ है, लेकिन इसे एक उपयुक्त और पक्के स्थान पर स्थापित किया जाएगा।
गौरतलब है कि शिमला नगर निगम ने वर्ष 2015 में 100 फुट ऊंचे इस राष्ट्रीय ध्वज को स्थापित किया था। इसके लिए करीब 13.55 लाख रुपये खर्च किए गए थे। तिरंगे का आकार सवा 9 मीटर लंबा और सवा 6 मीटर चौड़ा है, जिसे एक 30 मीटर लंबे ऑटोमैटिक फ्लैग पोस्ट पर स्थापित किया गया था। हालांकि, रिज मैदान के जीर्णोद्धार के बाद यह झंडा मैदान के बीच में आ गया है, जिसके चलते इसे हटाने का निर्णय लिया गया है।
Himachal Teachers Singapore Tour: हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 67 शिक्षकों को…
नशा विरोधी अभियान और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना प्राथमिकता धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और…
प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन को लेकर प्रतिभा सिंह दिल्ली जाकर प्रभारी रजनी पाटिल से…
रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री, शालीमार सीट से पहली बार बनी हैं विधायक…
सरपंच पर संगीन आरोप: युवक के साथ यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग हैवानियत की हदें पार:…
वेंट्रिलोक्विस्ट राहुल मिश्रा की कला से प्रभावित हुए प्रेमानंद महाराज, जोजो और जॉनी नामक पपेट्स…