Categories: हिमाचल

राजस्व विभाग में भरे जाएंगे 1072 पद, सरकार ने दी मंजूरी

<p>राजस्व प्रशासनिक इकाईयों में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए सरकार द्वारा 1 जनवरी, 2018 से अब तक 1072 विभिन्न श्रेणियों के लिए स्वीकृति दी गई है। यह जानकारी आज यहां राजस्व विभाग के प्रवक्ता ने दी। प्रवक्ता ने बताया कि मण्डलायुक्त कार्यालय शिमला में कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आई.टी.) के 4 पद, दैनिक भोगी माली एवं चौकीदार का एक पद जबकि उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर के लिए आशुटंकक का एक पद, वाहन चालक के 2 पदों की भर्ती को स्वीकृति दी है।</p>

<p>निदेशक भू-अभिलेख में कनिष्ठ आशुलिपिक का एक पद जबकि निजी सचिव के एक पद को प्रति नियुक्ति के आधार भरे जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। मण्डलायुक्त कार्यालय मंडी में सेवादार के एक पद की भर्ती की स्वीकृति दी गई है। राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिन्द्रनगर में गणित अध्यापक का एक पद, शारीरिक शिक्षा अध्यापक (पी.ई.टी) का एक पद, लाइब्रेरियन का एक पद, लिपिक के चार पद और सफाई कर्मचारी के एक पद को अस्थाई आधार पर एक साल 6 माह के लिए भरे जाने की स्वीकृति दी गई है।</p>

<p>उपायुक्त कार्यालय सिरमौर में कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आई.टी.) के 28 पद और उपायुक्त कार्यालय सोलन में लिपिक के 4 पद, कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आई.टी.) के 2 पद तथा सेवादार के 4 पदों को भरे जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। नायब तहसीलदार के 29 पद तीनों मण्डल स्तर पर तथा सभी जिलों में पटवारी के 985 पद भरे जाने की स्वीकृति दी गई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: 30 रूपए में बिकेगा Used Cooking Oil, बनेगा बॉयो डीजल, जानें सरकार की नई योजना सरकार की नई योजना शुरू

  मुख्‍य बिंदु  बायोडीजल उत्पादन: सुशील वैष्णव के नेतृत्व वाली फर्म द्वारा सोलन में तेल…

47 mins ago

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

2 hours ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

  मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

2 hours ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

19 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

20 hours ago