इंडिया

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

 

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस वो पार्टी है जो आजादी की लड़ाई लड़ने आई थी। गांधी जी ने कहा था कि आजादी की लड़ाई के बाद कांग्रेस पार्टी को खत्म कर देना चाहिए, लेकिन सत्ता के लालच में आप कांग्रेस पार्टी चलाते रहे हैं।”

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल से लेकर देश को तोड़ने वालों की भाषा बोलने लगे हैं। उनके पास कोई वैचारिक प्रतिष्ठान नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि 1952 में जनसंघ ने कहा था कि “एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं रहेंगे,” और श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1953 में इस सिद्धांत के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।.

इस समारोह से पहले, जेपी नड्डा का नाहन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। उन्होंने खुली जीप से कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और नाहन कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने अभिनंदन रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “सुक्खू सरकार ने प्रदेश की जनता को झूठे सपने दिखाए। प्रदेश में ना महिलाओं को 1500 रुपये मिले और ना किसानों-बागवानों का दूध बिका। बस हिमाचल में सुक्खू का झूठ बिका।” बिंदल ने कहा कि केंद्र ने मेडिकल कॉलेज के लिए 265 करोड़ रुपये दिए थे और उसका काम तेज गति से चल रहा था, लेकिन पिछले 22 महीने से जब से कांग्रेस की सरकार आई है, तब से कॉलेज निर्माण का काम ठप हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि “अगर इसी प्रकार से इस मेडिकल कॉलेज का काम रुका रहा, तो केंद्र से इसकी मान्यता समाप्त हो जाएगी, जिससे सिरमौर की जनता को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।”

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

2 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

3 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

5 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

5 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

5 hours ago