Categories: हिमाचल

प्रदेश भर में बदली जाएंगी खस्ताहाल 108 एंबुलेंस: स्वास्थ्य मंत्री

<p>प्रदेश भर के अस्पतालों में आपातकाल में सेवाएं देने वाली सभी 108 एंबुलेंस बदली जाएंगी। इसके लिए नई एंबुलेंस खरीदी जाएंगी। एंबुलेंस बदलने की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से अंजाम दिया जाएगा। पहले चरण में 46 नई एंबुलेंस ली जाएंगी, जबकि बाद में अन्य एंबुलेंस को भी बदला जाएगा। साल 2010 से चल रहीं इन एंबुलेंस की खस्ता हालत को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।</p>

<p>इस बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह ने कहा कि 108 एंबुलेंस की हालत ठीक नहीं है। 8 सालों से चल रहीं ये एंबुलेंस बदली जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ भी लोगों को दिया जा रहा है। इसके अलावा अब राज्य में हिमकेयर स्वास्थ्य योजना के माध्यम से लोगों का पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज किया जाएगा।</p>

<p>मंत्री ने कहा कि बद्दी में जल्द 38 करोड़ की लागत से दवाइयों के सैंपल जांचने के लिए लैब बनाई जाएगी ताकि मरीजों की दी जाने वाली हर दवाई की जांच हो सके। साथ ही मंत्री ने यह भी कहा कि मरीजों की पर्चियों पर ब्रांडेड दवाई लिखने वाले 400 चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जिसके उचित जवाब न मिलने पर सभी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago